G.K.
〚गुजरात की राजधानी〛क्या है? जानिए हिंदी में

हेलो दोस्तों कैसे हो? भारत में पश्चिम दिशा की ओर आए हुए एक राज्य गुजरात को आप जानते ही होंगे । भारत में बिजनेस की दुनिया में गुजरात का नाम बहुत ही गौरव से लिया जाता है।
वहीं राज्य गुजरात की राजधानी (gujarat ki rajdhani) के बारे में आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं।
गुजरात की राजधानी क्या है? (gujarat ki rajdhani kya hai) , गुजरात की राजधानी कहां पर है?(gujarat ki rajdhani kahan hai) इससे जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आज आपको इस लेख में मिलेगी।
हमारे कई दोस्त विविध स्पर्धात्मक परीक्षा की तैयारी लार रहे होंगे । उनको भी ये लेख बेहद उपयोगी हो सकता है। तो तैयार हो जाइए इस जानकरी को मजे से ग्रहण करने के लिए..
विषय सूचि
Gujarat ki Rajdhani Kya Hai? What is the Capital of Gujarat
गुजरात की राजधानी गांधीनगर है। ये शहर ग्रीन सिटी के नाम से भी जाना जाता है ।
भारत देश आजाद हुआ उस वक्त गुजरात महाराष्ट्र में शामिल था । 1 मई 1960 को गुजरात महाराष्ट्र से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बन गया।
शुरुआत में गुजरात की राजधानी अहमदाबाद को रखा गया था। सन 1971 को गांधीनगर गुजरात की राजधानी बनाया गया।
गुजरात की राजधानी का इतिहास
गुजरात की राजधानी गांधीनगर की स्थापना 2 अगस्त 1965 को की गई थी।
गांधीनगर का निर्माण खास योजना से किया गया था। गांधीनगर के निर्माण की योजना बनाने वाले मुख्य चीफ एच.के.मेवाड़ा और सहयोगी प्रकाश आप्टे थे।
गांधीनगर का नाम वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से रखा गया है। उस वक्त के गुजरात के मुख्यमंत्री श्री जीवराज मेहता ने गांधीनगर नाम रखने का सुजाव दिया था।
गुजरात की राजधानी की भौगोलिक जानकारियां
गांधीनगर अहमदाबाद से 35 किलोमीटर पर पूर्वोत्तर दिशा में आया हुआ है। साबरमती नदी के किनारे यह स्थल आया हुआ है।
गांधीनगर शहर को सेक्टर में विभाजित किया गया है । इस शहर में उद्धव रेखा में क , ख , ग , घ , च , छ नाम से रास्ते बनाये गए है और क्षैतिज रेखा में 1,2,3,4,5,6,7 नाम से रास्ते बनाये गए है।
ये सभी रास्ते 1 किलोमीटर के अंतर से सभी को छेदते है। इसके कारण सभी सेक्टर का आकार स्क्वेर के जैसा बनता है।
उध्व रेखा वाले रास्ते ईस्ट-वेस्ट और क्षैतिज रेखा वाले रास्ते नॉर्थ-साउथ दिशा में बनाये गए है।
गुजरात की राजधानी में देखनेलायक पर्यटन स्थल
-
महात्मा मंदिर
राष्ट्रपिता गांधीजी की याद में महात्मा मंदिर को बनाया गया है। काफी प्रसिद्ध मंदिर है ।
पूरे देश भर में से लोग यहां पर महात्मा मंदिर को देखने के लिए आते है ।
ईस मंदिर में महात्मा गांधी के पूरे जीवन को विस्तृत दिखाया गया है। इसमें आपको गांधीजी के पूरे जीवन की जानकारी ऑडियो , वीडियो और फोटो के माध्यम से दी जाती है।
पूरे देश मे यह एक ही महत्मा मंदिर है। आपको जरूर से इसको देखने के लिए आना चाहिए।
-
अक्षर धाम
अक्षर धाम भगवान स्वामीनारायण का मंदिर है । BAPS के पूर्व मुख्या श्री प्रमुख स्वामी महाराज ने इस मंदिर को बनवाया था।
इस मंदिर की भव्यता , कला , सुंदरता देखकर आप के अंदर आनंद प्रगट हो जाएगा।
भारतभर से लोग इस महान मंदिर के दर्शन हेतू आते रहते है। आपने अभी तक नही देखा तो आपको जरूर आना चाहिए।
-
स्वर्णिम पार्क
स्वर्णिम पार्क बहुत ही लंबा पार्क है । आसपास के काफी कपल्स का यह ठिकाना है।
स्वर्णिम पार्क जैसी पार्क की भव्यता और सुंदरता आपने कही भी नही देखी होगी।
स्वर्णिम पार्क में काफी लोग पढ़ने के लिए , जौगिंग के लिए , घूमने के लिए आते रहते है ।
आप भी प्रकृति का अद्भुत आनंद लेने के लिये स्वर्णिम पार्क की विजिट ले सकते हो।
-
सरिता उद्यान
गांधीनगर में फेमिली के साथ घूमने के लिए सरिता उद्यान बहोत ही बढ़िया जगह है।
सरिता उद्यान में घूमने के लिए आपको बहुत कुछ मिलेगा जैसे कि बगीचे , प्राणी संग्रहालय , पक्षी संग्रहालय , डायनोसर के स्टेच्युस ।
प्रकृति को गहराई से आंनद लेने का मजा आपको इस सरिता उद्यान में मिलेगा।
-
सेक्टर 28 का बगीचा
सेक्टर 28 का बगीचा गांधीनगर के बच्चो में बहुत ही फेमस है।
इस बगीचे में बच्चों से जुड़ी अलग अलग खेलकूद के साधन , पार्क है जो आकर्षित करते है।
आप भी अपने फेमिली के साथ इस पार्क में घूमने का आनंद उठा सकते हो।
-
विधानसभा
गुजरात मे गांधीनगर में नई विधनसभा बनाई गई है। जो काफी सुंदर है।
आप विधानसभा की विजिट लेके गुजरात सरकार की कार्य पद्धति का सरलतापूर्वक अंदाजा लगा सकते हो।
-
इंफोसिटी
इंफोसिटी एक सॉफ्टवेयर पार्क के नाम से जाना जाता है।यह पर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े सभी काम होते है।
भारत सरकार ने 1986 में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के ज्यादा प्रचार के कारण कुछ सिटी में ऐसे सॉफ्टवेयर पार्क बनाने का फैसला लिया था। जिसके अंतर्गत गांधीनगर में भी यह है।
इंफोसिटी एक सॉफ्टवेयर हब है जहाँ पर सभी प्रकार के सॉफ्टवेयर और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े कार्य होते है।
आप गुजरात की राजधानी में घूमने के लिए यहां पर आ सकते हो । आपको जरूर मजा आएगा।
गुजरात की राजधानी से जुड़ी रोचक जानकारियां।
- गुजरात की राजधानी गांधीनगर को राजधानी का शहर बनाने के लिए खास योजना करके बनाया गया ह
- गुजरात की राजधानी का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से रखा गया है।
- गांधीनगर को ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाता है।
- गांधीनगर में ही विधानसभा , सचिवालय और सभी मंत्रियों के आवास आये हुए है।
- गुजरात की राजधानी में आया हुआ महात्मा मंदिर पूरे भारत मे एक ही है।
- गांधीनगर के लोग बहुत ही शांत माने जाते है।
कुछ चर्चित सवाल – People’s Most Asked Questions
1. गांधीनगर गुजरात की राजधानी कब बनी?
गांधीनगर गुजरात की राजधानी 1971 को बनी।
2. गुजरात की राजधानी कहाँ है ?
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में है।
3. गुजरात की राजधानी में देखने लायक पर्यटन स्थल कोनसे है ?
गुजरात की राजधानी गाँधीनगर में देखने लायक स्थल अक्षरधाम , सरिता उद्यान , स्वर्णिम पार्क , इंफोसिटी , विधानसभा , सेक्टर 28 का बगीचा है।
4. गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से कितने किलोमीटर की दूरी पर है?
गुजरात की राजधानी गांधीनगर अहमदाबाद से 35 किलोमीटर की दूरी पर है।
5. गुजरात की राजधानी गांधीनगर कोनसी नदी के पास आई हुई है?
गांधीनगर साबरमती नदी के पास आया हुआ है।
6. गुजरात की राजधानी गांधीनगर नाम किसीकी स्मृति में रखा गया है?
गुजरात की राजधानी का नाम महात्मा गांधी की स्मृति में रखा गया है।
यह लेख आपके ज्ञान को बढाने में सहाय करेंगे
- निष्कर्ष :
दोस्तो , हमने गुजरात की राजधानी से जुडी रसप्रद जानकारी के बारे में विस्तार से ऊपर के लेख में बताया है। आशा है आपको पसंद आई हॉगी।
हम हमारे लेख ऐसी ही जनरल नॉलेज से जुड़ी जानकारियां देने का प्रयत्न करते है। जिसे आप पढ़कर आनंद ले सकते हो।
आप हमारी साइट पे आये इसके लिए आपका खूब खूब धन्यवाद।
-
Educational6 months ago
लिपि क्या है ?【लिपि के प्रकार , देवनागरी लिपि】
-
G.K.4 months ago
Fingers Name In Hindi – उंगलियों के नाम हिंदी में जानिए
-
BIO7 months ago
करण लूथरा【Dheeraj Dhoopar】का जीवन परिचय हिंदी में जानिए
-
Educational7 months ago
नई शिक्षा नीति 2020 क्या है ? सरल भाषा में पूरी जानकारी
-
G.K.5 months ago
Essay on【Pollution】in hindi》प्रदूषण किसे कहते है?
-
Health7 months ago
सेंधा नमक क्या है? रासायनिक सूत्र , फायदे , नुकसान के बारे में जाने
-
Educational3 months ago
संज्ञा किसे कहते हैं ? संज्ञा के भेद , प्रकार और परिभाषा हिंदी में जाने
-
Fruits7 months ago
Guava (अमरूद) की जानकारी – फायदे , अमरुद का जूस , पत्ते