Health
Oregano in hindi | ओरेगेनो क्या होता है ? फायदे और नुकसान जाने
दोस्तो हम रोज बरोज की दुनिया में न जाने कितने गुणकारी पौधों ,जड़ीबूटीयो और मसालों का उपयोग करते हैं। लेकिन इन सब के बारे में हम कितना जानते हैं ? इन सब के फायदे और नुक्सान के बारे में हम कितनी जानकारी रखते है ?
तो आज हम आपको ज्ञानवर्धक जानकारी ओरेगेनो (oregano) – oregano in hindi के बारे में देने वाले है। जो आपको बहुत ही उपयोगी हॉगी।
इस लेख में आपको ओरेगेनो क्या है? (Oregano in hindi) , oregano meaning in hindi , ओरेगेनो के फायदे और नुकसान जैसी सभी प्रकार के ओरेगेनो से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने वाले है।
Oregano in hindi – ओरेगेनो क्या है ? – What is Oregano in Hindi – Oregano kya hota hai ?
ओरेगेनो (oregano)को हम अजवाइन के पत्तों के रूप में जानते हैं। ओरेगेनो एक बहुत उपयोगी हर्बल पौधा है। ओरेगेनो मुख्य रूप से पिज़्ज़ा में स्वाद बढ़ाने के रूप में उपयोग में लिया जाता है । लेकिन ये बहुत से रोगों में दवाओं मेंऔषधीय रूप में ,इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी काम आता है।
ओरेगेनो का मूल साउथवेस्टर्न यूरेशिया औऱ भूमध्य प्रदेश है। ये एक बारमासी औषधि है
इसके पौधे 20 सेमि से 80 सेमि तक ऊंचाई वाले हो सकते हैं। पत्तियां 1 से 4 सेमि लंबे और फूल 3 से 4 सेमि लंबाई वाले पर्पल कलर के होते हैं।
ओरेगेनो मिंट प्रजाति का फूल छोड़ है। इसका वैज्ञानिक नाम: ओरीगानम वल्गरे है
Oregano meaning in hindi- what is oregano called in hindi – oregano ko hindi me kya kehte hain ? what is the meaning of oregano in hindi
जैसे हमने आगे देखा की ओरेगेनो को अजवाइन की पत्ती कहते है। दुनिया मे ओरेगेनो जैसे दिखने वाले करीब 60 पौधे है , जो रंग और गंध में भी ओरेगेनो जैसे है। ओरेगेनो तुलसी (basil) और पुदीने के जैसा बारह मासी पौधा है। इसको कही भी शीतोष्ण जगह पर उगाया जाता है।इसकी टहनियां धारीदार और पतली लाइनों वाली झाड़ीनुमा होती है ।
फूल एक ही जगह पर अधिक संख्या में होने की वजह से जब फूल खिलते हैं तो जैसे कोई कलरफूल चादर बिछाई हो ऐसा लगता है ।
ये गुणकारी पौधा है । कई बीमारियों में आराम पाने के लिये इसका इस्तेमाल किया जाता है। हमारे देश मे ये हिमालय से सिक्किम तक पाया जाता है।
Oregano ke other names in other languages
ओरेगेनो( oregano) को अलग अलग प्रदेशों में किस नाम से पहचाने जाते है आइए हम आपको बताते हैं।
- हिंदी नाम : अजवाइन के पत्ते,सथ्रा,मरजोरम
- तमिल नाम : मरुवु (maruvu)
- मलयालम नाम:काट्टूमरुआ
- तेलुगु नाम : पर्सली
- गुजराती नाम : कचुम्बर नी वनस्पति
- अंग्रेजी नाम oregano
- रूसी नाम : ओरिगैनो
- फ्रेंच नाम। : ओरिगन
- लेटिन नाम : ग्रीको
ओरगेनो के प्रकार – Types Of Oregano in Hindi
ओरेगेनो के मुख्य रूप से तीन प्रकार है जबकि दुनियाभर में इसकी कई प्रजाति पाई जाती हैं।
1.यूरोपियन ओरेगेनो (European oregano)
ओरेगेनो का इस प्रकारअमेरिका ,इटली,स्पेन ,तुर्की ग्रीस में पाया जाता है इसे वाइल्ड मरजोरम कहा जाता है।
2.ग्रीक ओरेगेनो (Greek oregano)
ग्रीक में पाया जाने वाला ये प्रकार स्वीट मरजोरम या पॉट मरजोरम कहा जाता हैं।
3.मेक्सिकन ओरेगेनो (mexicon oregano)
मेक्सिको के आसपास वाले प्रदेश में पाया जाने वाला ये प्रकार मैक्सिकन मरजोरम के नाम से जाना जाता है।
ओरेगेनो के पौष्टिक तत्व – Oregano Nutritional Value in Hindi
ओरेगेनो के अंदर बहोत पौष्टिक तत्व है। जबरदस्त न्यूट्रिशन वैल्यू वाला ये ओरेगेनो हमारे स्वास्थ्य के लिए कमाल काम कर सकता है।आइए इसके पोषक तत्वों को जानते हैं
पोषक तत्व | मात्रा प्रति100 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 68.92 ग्राम |
फाइबर | 42.5 ग्राम |
शुगर | 4.09ग्राम |
फैट | 4.28 ग्राम |
जिंक | 2.69 मि ग्राम |
मैग्नेशियम | 270 मि ग्राम |
फॉस्फोरस | 148 मि ग्राम |
आयरन | 36.8 मि ग्राम |
पोटेशियम | 1260 मि ग्राम |
केल्सियम | 1597 मि ग्राम |
प्रोटीन | 9 ग्राम |
सोडियम | 25 मि ग्राम |
राइबोफ्लेविन | .528 मि ग्राम |
नियासिन | 4.64 मि ग्राम |
थियामिन | .177 मि ग्राम |
विटामिन के | 621.7 माइक्रो ग्राम |
विटामिन ई | 18 26 मि ग्राम |
विटामिन ए (आई यु) | 1701 आई यू |
विटामिन ए (आरएई ) | 85 माइक्रो ग्राम |
विटामिन बी6 | 1.044मि ग्राम |
विटामिन सी | 2.3 मि ग्राम |
फोलेट | 237 माइक्रो ग्राम |
कॉपर | .633 मि ग्राम |
मेंगेनीज़ | 4.99 मि ग्राम |
फेटीएसीड | 1.551ग्राम(टोटल सेचुरेटेड) |
फेटीएसीड | 1.369ग्राम (टोटल पॉली अनसैचुरेटेड ) |
फेटीएसीड | .716 ग्राम(टोटल मोनो अनसेचुरेटेड) |
ओरेगेनो के फायदे – Benefits of Oregano in Hindi
1.रुदय के स्वास्थ्य के लिए
ओरेगेनो में एंटी इंफ्लेमेटरी और कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण होते है जो रुदय स्वास्थ्य के लिए और कार्डियो वैस्कुलर समस्या ओ में मदद रूप है।
2.रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में
ओरेगेनो में विटामिन ए, विटामिन इ ,विटामिन सी पाए जाते हैं जो शरीर मे फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर सकते हैं। विटामिन्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने की वजह से रोगप्रतिरोधक शक्ति बढाने में अच्छा काम कर सकते हैं।
3.पेट के दर्द में
पेट दर्द, अपच आदि में ओरेगेनो के तेल का उपयोग बहुत लाभदायक होता है। एक ग्लास पानी मे अजवाइन के तेल के दो तीन बूंद डाल कर पीने से पेट दर्द और गैस से राहत मिल सकती है
3.डिप्रेशन की स्थिति में राहत के लिए
ओरेगेनो के एसेंसियल ऑइल में एन्टी डिप्रेसेंट एजेंट की तरह काम करने वाला तत्व carvacrol पाया जाता है जिसका प्रभाव डोपामिनर्जिक प्रणाली पर पड़ता है जो डिप्रेशन की अवस्था मे सुधार लाने में मदद कर सकता है।
4.कैंसर के जोखिम को कम करने में
थाइमोल, कारवाक्रोल जैसे कुछ तत्व ओरेगेनो में पाए जाते हैं जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोक लगा सकते है।पेट के कैंसर, स्तन कैंसर में राहत के लिए ओरेगेनो (अजवाइन के पत्तों) लाभदायक हो सकते हैं।
5.मासिक धर्म के दर्द को कम करने के में
मासिक धर्म के दर्द और पेट दर्द के केस में ओरेगेनो को पानी मे उबालकर इसका सेवन करने से राहत मिल सकती है जो की इसमे दर्दशामक तत्व की मौजूदगी पाई जाती है।
6.बालों को झड़ जाने की समस्या में
अक्सर जाना जाता हैं कि बालों के झड़ने की वजह स्ट्रेस है। ओरेगेनो में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट स्ट्रेस को कम करने में मददरुप हो सकते हैं। इसी वजह से ओरेगेनो के सेवन से बालों के झड़ने की समस्या में राहत मिल सकती है।
7.हड्डियों की मजबूती
ओरेगेनो में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए मुख्य है। इसके अलावा इसमें मेंगेनीज़, पोटासियम,मैग्नेशियम, जिंक, कॉपरजैसे पोषक तत्व और विटामिन सी,विटामिन ए, और विटामिन के जैसे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी तत्व है ।अतः हड्डियों की मजबूती के लिए ओरेगेनो का सेवन करना उचित होगा।
8.त्वचा की समस्या में
ओरेगेनो के एसेंसियल ऑइल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते है। इसके अलावा ओरेगेनो में एंटीइंफ्लेमेटरी और इम्युनोमोडयूलेटरी तत्व त्वचा के सूजन को कम करने का और त्वचा के केंसर को रोकने का काम कर सकते हैं।
9.अनीमिया से राहत में
अनीमिया का रोग शरीर मे आयरन की कमी की वजह से होता है। ईधर ओरेगेनो आयरन से समृद्ध है जो कि अनीमिया की समस्या में काफी हद तक मददगार हो सकता है।इसीलिए ओरेगेनो की सूखी पत्तियों को पानी मे उबालकर ये पानी का सेवन कर सकते हैं जो अनीमिया के रोकथाम में काम आ सकता है।
10.ओरेगेनो के कुछ अन्य फायदे
- ओरेगेनो के फायदे सर्दी ,झुकाम और वजन घटाने में भी लिये जा सकते हैं।
- स्त्रियों को अनियमित मासिक धर्म और मेनोपॉज की स्थिति में ओरेगेनो की पत्तियों का इस्तेमाल लाभदायक हो सकता है।
- ओरेगेनो (अजवाइन ) का तेल त्वचा की एलर्जी,सुजन, खुजली और गठिया जैसे रोगों में काफी हद तक लाभदायक हो सकता है।
- ओरेगेनो डियाबिटिस की स्थिति में इन्स्युलिन के स्तर को नियंत्रित करने में,,अपच की स्थिति में,जोड़ो के दर्द में,बालों को झड़ने को रोकने में मददगार साबित हो सकता है।ये मेटाबॉलिज्म को सुधार कर शारीरिक स्वास्थ्य को कायम रखने में महत्वपूर्ण हो सकता है।
यह भी पढ़े– कॉर्नफ्लोर के ऐसे फायदे जो शायद आपको पता नही होंगे ।
ओरेगेनो का उपयोग – How to Use Oregano in Hindi
ओरेगेनो (अजवाइन के पत्तों) से महत्तम लाभ लेने और इसकी मदद से अपने शारिरिक स्वास्थ्य को कायम बनाये रखने के लिए ओरेगेनो के उपयोग के बारे में अवश्य जानना चाहिए।
- ओरेगेनो टी– ओरेगेनो के ताजे या सूखे पत्तों को पानी में अच्छी तरह उबालकर फिर इसको छान लें और ओरेगेनो टी तैयार।
- ओरेगेनो टी ,बहुत लाभदायक है । ये ओरेगेनो के उपयोग की बहुत लोकप्रिय रीत है।
- हमारे घऱ में बनने वाली चाय में अदरक और मसाला के साथ में ओरेगेनो के पत्ते डाल कर उपयोग में ले सकते हैं।
- अजवाइन के हरे पत्तियों का सूप बनाकर रोज सुबह उसका सेवन एनर्जी ड्रिंक के रूप में कर सकते हैं।
- पिज़्ज़ा के टॉपिंग में ओरेगेनो का उपयोग सामान्य है इसके सिवा पास्ता, चिकन, सब्जी और कई व्यंजनों में मसाला की तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके सिवा ओरेगेनो ऑइल को, सूजन पर,मांसपेशियों के दर्द करने पर, घुटनों पर मालिश कर सकते हैं । बालों पर ओरेगेनो का तेल ,नारियल या जैतून के तेल में मिक्ष करके मालिश कर लगा सकते हैं।
ओरेगेनो के नुकसान – Side Effects of Oregano in Hindi
ओरेगेनो के कुछ साइड इफेक्ट्स भी है । ओरेगेनो के सेवन करते समय कुछ सावधानी भी बरतनी पड़ती है।
तो आइए जानते हैं ओरेगेनो के उपयोग से होने वाले कुछ नुकसान।
- ओरेगेनो लमिएसी परिवार की वनस्पति है। जिन को लमिएसी परिवार की वनस्पतियों जैसे बेसिल(तुलसी),पुदीना,लैवेंडर आदि से एलर्जी होती हो तो उसे ओरेगेनो से भी एलर्जी हो सकती है।
- ओरेगेनो का अधिक सेवन हमारे रक्त में सुगर लेवल को कम कर सकता है।
- गर्भावस्था की अवस्था में ओरेगेनो का सेवन नही या कम करना चाहिए। ये गर्भपात के कारण बन सकता है।
- ओरेगेनो का तेल त्वचा पर लगाने से जलन हो सकती है।
- ओरेगेनो का ज्यादा सेवन आपका पेट खराब कर सकता है।
- ओरेगेनो का अधिक सेवन रक्तस्राव से पीड़ित व्यक्ति की मुश्किल बढ़ा सकता है। क्योंकि रक्तस्राव की स्थिति में ओरेगेनो में मौजूद कुछ तत्व ब्लड क्लॉट्स को बनने में रुकावट डाल सकते हैं।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप ओरेगेनो का नियंत्रित उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं।
घर पर ओरेगेनो कैसे बनाए ? – How To Make Oregano At Home ?
यह भी पढ़े –क्या आप सेंधा नमक के रासायनिक सूत्र के बारे में जानते है ? जानिए हिंदी में
FAQ (Oregano in Hindi) – ओरेगेनो से जुड़े कुछ चर्चित सवाल
1. Is oregano a Tulsi?
ओरेगेनो और तुलसी लामिएसी परिवार के पौधे है लेकिन दोनों में बहुत भिन्नता है। इसका मतलब है ओरेगेनो और तुलसी दोनों एक नही है।
2. Is oregano and oregano leaves the same?
ओरेगेनो और ओरेगेनो के पत्ते का मतलब एक ही है। दोनों का मतलब अजवाइन के पत्ते होता है।
3. Can I use parsley instead of oregano?
नही,हम पार्सले को ओरेगेनो की जगह उपयोग नहीं कर सकते।क्योंकि दोनों की तासीर और गुणधर्म अलग है।
4. Does oregano contain garlic?
नही, ओरेगेनो में लहसुन के गुण नही है।
5. Is oregano and basil the same thing?
नही, ओरेगेनो और बेसिल एक वस्तु नही है।
6. What is the difference between Greek oregano and Mexican oregano?
ग्रीक ओरेगेनो को ओरीगनम वाल्गेर नाम से जाना जाता है जो सामान्यतः ओरेगेनो से पहचाने जाते हैं। यह ओरेगेनो ट्रू ओरेगेनो और इटालियन ओरेगेनो भी कहा जाता है।
ये ओरेगेनो को पिज़्ज़ा और टोमेटो में चटनी के रूप में यूज किया जाता है।
मैक्सीकन ओरेगेनो, प्युअरटो रिकन ओरेगेनो नाम से भी जाना जाता है। ये ओरेगेनो वर्बे परिवार का सदस्य हैं। ये बहोत तेज स्वाद वाला ओरेगेनो है। ये मैक्सीकन प्रदेश और दक्षिण पश्चिम यू एस ए में पाया जाने वाला बारह मासी पौधा है।
7. Is Indian borage same as oregano?
हां ,कही कही जगहों पर इंडियन बोरेज और ओरेगेनो एक माना जाता है लेकिन इसमें थोड़ा बहुत फर्क है।
8. What is the Indian name of oregano?
ओरेगेनो के भारतीय नाम कुछ इस प्रकार है
- हिंदी नाम : अजवाइन के पत्ते,सथ्रा,मरजोरम
- तमिल नाम : मरुवु (maruvu)
- मलयालम नाम:काट्टूमरुआ
- तेलुगु नाम : पर्सली
- गुजराती नाम : कचुम्बर नी वनस्पति
9. Is oregano available in India ?
हा ,ओरेगेनो भारत मे हिमालय में कश्मीर से सिक्किम तक पाया जाता है।
10. Is oregano and ajwain same?
हा, ओरेगेनो और अजवायन एक ही है
11. What does oregano mean?
ओरेगेनो का मीनिंग अजवाइन के पत्ते है
12.ओरगेनो मसाले के आयुर्वेदिक फायदे क्या हैं ?
ओरेगेनो में बहुत सारे मिनरल्स और विटामिन्स है इसमें पौस्टिक तत्वों की भरमार हैं ,जबरदस्त न्यूट्रिशन वैल्यू है। इसलिए ओरेगेनो के मसाले में बहुत आयुर्वेदिक फायदे हैं। ऊपर ओरेगेनो के फायदों में आप इसको पढ़ सकते हो।
निष्कर्ष :
दोस्तो हमें आशा है कि आपको हमारा यह ओरेगेनो ( oregano in hindi ) से जुड़ा लेख पसंद आया होगा।
हमें उम्मीद है की आपको ओरेगेनो का हिंदी नाम , Oregano meaning in hindi , ओरेगेनो किसे कहते है , ओरेगेनो क्या है ? ओरेगेनो के फायदे क्या है जैसे ज्ञानवर्धक सवालो के संतोषजनक जवाब मिल चूके होंगे।
आप को यह जानकारी उपयोगी लगे तो जरूर से अपने दोस्तों , रिस्तेदारो को शेयर करे। इससे हमें प्रोत्साहन मिलेगा।
हमारी साइट पे आने के लिए धन्यवाद।
- Fruits6 months ago
Guava (अमरूद) की जानकारी – फायदे , अमरुद का जूस , पत्ते
- BIO5 months ago
करण लूथरा【Dheeraj Dhoopar】का जीवन परिचय हिंदी में जानिए
- Internet5 months ago
Zee5 HiPi App : क्या है ? Tiktok ka Best Alternative ( पूरी जानकरी हिंदी में )
- G.K.4 months ago
〚गुजरात की राजधानी〛क्या है? जानिए हिंदी में
- G.K.4 months ago
Essay on【Pollution】in hindi》प्रदूषण किसे कहते है?
- Fullform6 months ago
▶ UPI In Hindi【Fullform | Meaning | ID | BHIM】Puri Jankari
- Educational6 months ago
नई शिक्षा नीति 2020 क्या है ? सरल भाषा में पूरी जानकारी
- Technology6 months ago
Refurbished Meaning (Mobile , Laptop) in Hindi – फायदे नुकसान